सहरसा, जनवरी 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी नयाबाजार उत्पाद विभाग कार्यालय के सामने स्थित पोखर की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत न्यू कालोनी पोखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम द्वारा 20 फरवरी तक न्यू कालोनी पोखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने का दावा किया है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि फरवरी महीने में शहर के लोगों को एक बेहतर और आकर्षक स्थान मिलेगा। न्यू कालोनी पोखर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। कई तरह के कार्य किए जाएंगे । न सिर्फ पोखर की साफ सफाई की जाएगी।बल्कि अन्य कई सौंदर्यीकरण कार्य जाएगा। जिसके बाद शहर वासियों को शहर में घुमने फिरने के लिए एक बेहतर जगह मिलेगा। इस महत्वपूर्ण पोखर का निर्माण वर्ष 2012 में छठ पूजा को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.