आदित्यपुर, मार्च 31 -- आदित्यपुर, संवाददाता। जमशेदपुर सिटीजंस फोरम द्वारा आगामी चार अप्रैल को आदित्यपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसहोटल मधुबन में आयोजित होने वाले इस समारोह में शाम 5 बजे से आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर, उप मेयर के साथ ही सभी पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव और कमलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर तैयारियां पुरी कर ली गई हैं। पार्षदों के साथही मेयर और डिप्टी मेयर को आमंत्रित भी किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...