अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। सिविल लाइन में सदर तहसील के निकट नगर निगम के निर्माणाधीन नए भवन का महापौर ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भवन के सभी फ्लोर को देखा और फिनिशिंग कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।महंत गिरीश पति त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक अभियंता सिविल राजपति यादव के साथ बुधवार को साढ़े 12 बजे नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय भवन पहुंचे। यहां ठेकेदार बैग माइन इंटरप्राइजेज बरेली के परियोजना प्रबंधक महाराज शर्मा एवं पीएमसी दिवाकर के साथ सभी मंजिल पर जाकर प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पाया गया कि नगर निगम एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण का संयुक्त प्रशासनिक भवन लगभग बनकर तैयार हो चुका है। अब फिनिशिंग कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अत्याधुनिक ढंग से बनाए जा रहे इस भवन में रैंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.