नगर निगम के नाला निर्माण के बाद भी शहर जलमग्न और बेहा
मधुबनी, मई 8 -- मधुबनी, निज सवाददाता। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सड़क और नाला निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जलजमाव की समस्या दूर नहीं हो सकी है। हालात यह हैं कि जहां नए नाले बनाए गए हैं, वहीं पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई जगहों पर नालों का कोई समुचित आउटलेट नहीं बनाया गया, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हो रहा है। सबसे गंभीर स्थिति वार्ड 35 और 36 को जोड़ने वाली पुरानी दुर्गा स्थान से राघोनगर जाने वाली मुख्य सड़क की है। यहां करीब दो फीट तक पानी जमा है और पिछले लगभग 15 दिनों से पूरा इलाका तालाब जैसा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के बाद स्थिति पहले से अधिक खराब हो गई है। जमा पानी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.