गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद नगर निगम के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। मामले में नगर निगम के पीआरओ ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नगर निगम के पीआरओ आलोक शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर गाजियाबाद नगर निगम के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर रंगबाज राहुल नामक यूजर द्वारा ऐसी पोस्ट साझा की गई हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचे जाने का दावा किया गया है। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा मीडिया सेल ने दर्ज कराया केस साथ ही एक पोस्ट में वर्ष 2025 में भारत के सबसे बड़े बीफ निर्यात केंद्र से 646.8 मिलियन म...