रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने नगर निगम रुद्रपुर के बहुमंजिला भवन के निर्माण के लिए 1574.24 लाख रुपये के बजट को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू किया जाएगा। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम कार्यालय को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। गुरुवार को देहरादून में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में राज्य की कई प्रमुख योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए बजट को मंजूरी दी गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यावहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.