लखनऊ, अप्रैल 12 -- राजधानी में नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों और भूखंडों के किराए में वृद्धि और उससे जुड़ी विसंगतियों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर भेंटकर समस्या के समाधान की मांग की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व नगर निगम ने तालकटोरा रोड क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 328 भूखंड और चारबाग, अमीनाबाद एवं कैसरबाग जैसे क्षेत्रों में करीब 2500 दुकानें आवंटित की थीं। वर्तमान में नगर निगम ने इनके किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिसमें कई तकनीकी खामियां हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने न केवल किराया बढ़ाया है, बल्कि पिछले 08 वर्षों का बकाया जोड़कर व्यापारियों को लाखों रुपये के नोटिस थमा दिए हैं। किराया जमा ...