बगहा, मार्च 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बेतिया नगर निगम के सैरातों के लिए सोमवार को नगर निगम के सभागार में बंदोबस्ती की गई। जिसकी अध्यक्षता निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया और संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। इस दौरान सशक्त समिति के सदस्य भी मौजूद रहे जहां विभन्नि सैरातों के लिए बोली लगाई गई।नगर निगम को तीन सैरातों की बंदोबस्ती से मिले 5 करोड़ 67 लाख 50 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें नगर निगम क्षेत्र में हरिवाटिका चौक के न्यू बस स्टैंड और पूरे नगर निगम क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड तथा सवारी गाड़ियों से शुल्क वसूली के लिए रिकॉर्ड 3.21 करोड़ की बोली पुरानी गुदरी के वसीम खान के द्वारा लगाए जाने पर बंदोबस्ती दी गई। इस बंदोबस्ती की बोली लगाने में पुरानी गुदरी के ही नसीम अहमद 3 करोड़ 20 लाख 20 हजार की बोली लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.