प्रयागराज, अप्रैल 23 -- नगर निगम के ठेकेदार से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने और विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। शिवकुटी थाना पुलिस तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। तेलियरगंज निवासी ठेकेदार उत्कर्ष त्रिपाठी की तहरीर के मुताबिक, मेंहदौरी में सड़क निर्माण व इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। आरोप है कि तेलियरगंज का अनिल कुशवाहा उर्फ नाटे अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। उसने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की और बिना रुपये दिए निर्माण नहीं करने की धमकी देने लगा। यह भी पढ़ें- नगर निगम के ठेकेदार से मांगी रंगदारी, विरोध करने पर लाठी डंडे से पीटा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने ठेकेदार उत्कर्ष त्रिपाठी और उसके सहयोगी अनमोल मिश्रा पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.