नगर निगम के टैक्स कलेक्टरों से घर-घर में वाटर हार्वेस्टिंग की जांच कराएं : आयुक्त
पलामू, मई 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत प्याऊ, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पलामू जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं अन्य पदाधिकारी के साथ विशेष समीक्षा की। उन्होंने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम के टैक्स कलेक्टरों से प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था की जांच कराएं। जिन घरों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं है वहां उन परिवारों को जागरूक करें और बताएं कि वाटर हार्वेस्टिंग सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन को प्रभावी रूप से लागू करना समय की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त ने की पेयजल आपूर्ति और प्याऊ व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.