प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए नगर आयुक्त साईं तेजा ने कई जोनल अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। नए बदलाव में कर अधीक्षक नीरज सिंह की फिर जोन एक में वापसी हुई है। वहीं, जोन चार के जोनल अधिकारी विकास सेन की छुट्टी हो गई है। अपर नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला को फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने वाले दस्ते का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले यह काम अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के पास था। जोन चार के जोनल अधिकारी संयुक्त नगर आयुक्त विकास सेन अब नगर निगम सीमा में स्थित निगम भूमि के संरक्षण एवं विवरण दर्ज करने का कार्य, पुस्तकालय, महिला शिल्प भवन एवं नर्सरी स्कूल, निर्वाचन, जनगणना, परिसीमन, रैपिड सर्वे तथा सेफ सिटी योजना से जुड़े कार्य देखेंगे। सहायक नगर आयुक्त सौरभ यादव को जोन ...