लखनऊ, फरवरी 9 -- नगर निगम में वर्षों से चल रही आधी-अधूरी, कमजोर और विवादित निर्माण कार्यों के तरीकों पर सख्त प्रहार होने जा रहा है। नगर निगम की सड़कों, नालों और अन्य निर्माण कार्यों की अब अनिवार्य रूप से थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाएगी। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा समेत सभी जोन के अभियंता मौजूद रहे। बैठक का एजेंडा साफ था। बैठक में महापौर ने साफ कहा कि सड़कों को टुकड़ों में बनाकर फाइलें बंद करने की आदत अब नहीं चलेगी। जहां सड़क बने, वहां एक छोर से दूसरे छोर तक पूरा काम दिखना चाहिए। आधी बनी सड़कें जनता की परेशानी और हादसों की वजह बन रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर नालियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.