नगर निगम के खिलाफ बहुजन संगठनों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मथुरा, मई 19 -- मथुरा,नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा बहुजन महापुरुषों के नाम पर मार्गों, चौराहों एवं पार्कों के नामकरण तथा प्रतिमा स्थापना संबंधी क्रियान्वयन में हो रही अनदेखी के विरोध में मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पैदल मार्च निकाला गया। कृष्णा नगर स्थित बिजलीघर से शुरू पैदल मार्च नगर निगम कार्यालय तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। पैदल मार्च के बाद सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्रीबाई फुले, वीरांगना झलकारी बाई, तथागत गौतम बुद्ध एवं संत गाडगे जैसे महापुरुषों के नाम पर शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों और पार्कों के नामकरण तथा महात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.