मथुरा, अप्रैल 29 -- मथुरा, वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे के बाद नगर निगम द्वारा नाव व मोटरबोट के पंजीकरण की फीस में बढ़ोत्तरी के विरोध में मंगलवार को श्री यमुना महारानी निषाद सेवा समिति के बैनर तले नाविकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यमुना में नाव व मोटरबोट के मनमाने संचालन पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने अब पंजीकरण शुरु कर दिया है। मंगलवार को पंजीकरण शुल्क की बढ़ोत्तरी के विरोध में श्री यमुना महारानी निषाद सेवा समिति के बैनर तले एकजुट हुए नाविक व मोटरबोट संचालक जुलूस की शल्क में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नाविकों ने नगर निगम के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। नाविकों का आरोप है कि नगर निगम ने रजिस्टेशन फीस में बेतहाशा वद्धि की है, जो गलत है। कांग्रेस के प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.