आदित्यपुर, मार्च 26 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के छठे और सातवें चरण की सैकड़ों कंपनियां इन दिनों नगर निगम द्वारा डाले जा रहे कचरे और उससे उठ रहे जहरीले धुएं से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। कंपनियों का आरोप है कि वे स्वयं प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन करती हैं, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण पूरे इलाके का वातावरण दूषित हो रहा है। बताया जाता है कि जियाडा के एक भूखंड पर पिछले करीब तीन वर्षों से नगर निगम द्वारा लगातार कचरा डंप किया जा रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब इस कचरे में आग लगा दी जाती है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास की कंपनियों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। छठे चरण स्थित ओमिनी ऑटो लिमिटेड के अधिकारी विकास बनर्जी, सूरज प्रकाश और टी. बालाजी ने बताय...