नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम के अस्पतालों में नए ब्लॉक का निर्माण कार्य जारी है। निगम के सबसे बड़े हिंदू राव अस्पताल में विभिन्न नए ब्लॉक का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। इसके अतिरिक्त निगम के अन्य अस्पतालों में भी नए ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम के आठ बड़े अस्पतालों में प्रशासनिक ब्लॉक के साथ अन्य ब्लॉक का निर्माण होगा। इस परियोजना के तहत कुछ अस्पतालों के नए ब्लॉक इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। अन्य अस्पतालों में नए ब्लॉक का निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा करने की योजना है। इससे निगम के सभी अस्पतालों में अतिरिक्त कुल दो सौ से अधिक बेड जुड़ेंगे। निगम के अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी मशीनों का भी विस्तार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...