मुरादाबाद, मार्च 16 -- चार साल पहले सपा नेता यूसुफ मलिक समधी के यहां हुई नगर निगम की कार्रवाई में कूद पड़ा था। इस दौरान अधिकारी से भिड़ने के चक्कर में यूसुफ मलिक को जेल जाना पड़ा था। साल 2022 को 26 मार्च को नगर निगम की टीम यूसुफ मलिक के कटघर थाना क्षेत्र के सीतापुरी डबल फाटक में रहने वाले समधी जमाल हसन के यहां 23 लाख के टैक्स की वसूली करने गई थी। रकम न मिलने पर टीम ने मकान में सील लगा दी थी। बाद में योजनाबद्ध तरीके से जमाल हसन, उसके बेटे दानियाल और बहू वाजिया ने सील तोड़ दी थी। बहू वाजिया जो सपा नेता यूसुफ की बेटी है, वह मकान के अंदर चली गई थी। बाद में दानियाल और उसके पिता जमाल हसन ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम ने महिला को अंदर ही बंद करके मकान सील किया है। यूसूफ मलिक ने भी वहां पहुंचकर हंगामा किया था। इस मामले को लेकर यूसुफ मलिक ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.