प्रयागराज, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम की 17 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम के यूनियन भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। अमिता दुबे, अंजलि शर्मा, आरती वर्मा, तनुप्रिया गुप्ता, पूजा कुमारी, आस्था गुप्ता, सुनैना, शिल्पी कुमारी, रेनू यादव, लता कुमारी, संदीपा, अर्चना कुल्लू, नेहा श्रीवास्तव, स्वाती निषाद, अनीता मिश्रा, रचना, शमा परवीन सम्मानित की गईं। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव ने समारोह का संचालन किया। इसमें सोसिएशन के सचिव कमल कुशवाहा, महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.