हरिद्वार, फरवरी 9 -- हरिद्वार में पुल-गंगा घाट पर लगी लोहे की रेलिंग चोरी होने की वारदात सामने आती रही हैं, लेकिन अब नगर निगम की हाई मास्टलाइट भी चोरों के निशाने पर आ गई हैं। वार्ड-53 विष्णु लोक कॉलोनी के पास लगी हाईमास्ट लाइट से सभी बल्ब और मोटर भी गायब हो गई। यह हाईमास्ट लाइट अप्रैल 2024 में करीब 5.80 लाख रुपये में लगाई गई थी। जमीन से कई फीट ऊंचाई पर उपकरण चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि मौके पर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी। नगर निगम यह भी जांचेगा कि चोरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां और कैसे चूक हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.