गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम ने महाशिवरात्रि को 'जीरो वेस्ट' पर्व के रूप में मनाते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था की। महानगर के प्रमुख शिवालयों महादेव झारखंडी मंदिर गिरधरगंज, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर महेवा, मानसरोवर मंदिर अंधियारी बाग और गोरखनाथ मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चला। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों के 50 के करीब शिवालयों पर सुबह ही सफाई कर्मियों की टीमें मंदिर परिसरों और आसपास के मार्गों पर तैनात रहीं। चूना छिड़काव, फॉगिंग और नियमित कचरा उठान की व्यवस्था के चलते मंदिरों के आसपास स्वच्छ वातावरण बना रहा। तमाम मंदिरों पर डस्टबिन का इंतजाम करने के साथ सफाई कर्मियों की टीमें चढ़ावे की सामग्री का का तत्काल निस्तारण कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.