बरेली, दिसम्बर 11 -- नगर निगम ने शहर में अपनी पुरानी संपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार कराने और अवैध कब्जों को हटाने के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से निकाय की कई संपत्तियों पर कब्जा होने और किराये पर ली गई संपत्तियों से नाममात्र की आय मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इसी आधार पर निगम ने सभी संपत्तियों का विस्तृत सत्यापन शुरू कर अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शहर के कई इलाकों में नगर निगम की वर्षों पुरानी संपत्तियों पर अवैध कब्जे होने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। कुछ स्थानों पर तो कब्जाधारकों ने स्थायी निर्माण भी कर लिया है, जबकि कई जगह निगम की संपत्तियों पर व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक किराये पर दी गई संपत्तियों में से कई पर होटल, रेस्टोरेंट और दुकानें संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.