मेरठ, नवम्बर 23 -- शहर में सुबह पांच बजे से सफाई का कार्य किया जाता है। नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों ने सुबह सफाई कार्य के निर्धारित समय में बदलाव की मांग को लेकर आवाज उठाई है। वर्तमान में सफाई शुरू करने का समय सुबह पांच बजे तय है। महिला सफाई कर्मचारियों का का कहना है इस समय शहर के अधिकांश क्षेत्रों में घना अंधेरा और कोहरा रहता है, जिससे काम करना न केवल कठिन हो जाता है। सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं। हाल ही कई महिला सफाई कर्मचारियों का सुबह के समय काम पर जाते समय दुर्घटना भी हो चुकी है। शनिवार को नगर निगम परिसर में आउटसोर्स कर्मचारी संघ के कार्यालय पर महिला सफाई कर्मचारी और पुरुष सफाई कर्मचारियों ने बैठक आयोजित कर शहर में सुबह पांच बजे शुरु होने वाले सफाई कार्य के समय में परिवर्तन कर उसे सुबह सात बजे करने की मांग उठाई। आउटसोर्स स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.