देहरादून, अप्रैल 18 -- शहर में बढ़ते कचरा संकट, डंपिंग साइट्स और कचरा जलाने की घटनाओं को लेकर देहरादून सिटिज़न्स फोरम ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फोरम ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान शहर को कचरा-मुक्त और कचरा जलाने से मुक्त शहर बनाने की मांग दोहराई। साथ ही जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'सफाई मित्र' मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया। फोरम का कहना है कि वो नागरिकों और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करना चाहता है, ताकि शहर की समस्याओं पर संवाद और समाधान दोनों आगे बढ़ सकें। फोरम के सदस्यों ने कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर निगम और प्रशासन की ओर से कई आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। यह भी पढ़ें- मेयर ने ढेला पुल के आसपास चलाया सफाई अभियान शहर के कई ...