शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। नगर निगम की सहभागिता के साथ भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सहभागिता को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन में मेयर डॉ. अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं शामिल रहीं। वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- नगर पालिका में लाइव देखा पीएम का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम नगर निगम की ओर से कहा गया कि महि...