मेरठ, मार्च 18 -- नगर निगम ने शहर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर शास्त्रीनगर और कंकड़खेड़ा जोन में विशेष अभियान चलाकर करोड़ों के बकाया टैक्स के बदले संपत्तियों को सील करने और मौके पर वसूली करने की कार्रवाई की गई। 17 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी(सीटीएओ) शिव कुमार गौतम के अनुसार ​शास्त्री नगर जोन में तेजगढ़ी की छह दुकानों समेत 10 संपत्तियों पर निगम का डंडा चला। ​जोनल प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में वार्ड संख्या 13 और 26 में टीम ने सघन अभियान चलाया। टीम ने कुल 10 संपत्तियों को सील कर दिया, जिन पर लगभग 27 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान बकायेदारों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते मौके पर ही 10 लाख 50 हजार रुप...