मेरठ, अप्रैल 13 -- नगर निगम के विकास कार्यों और वर्तमान वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मेयर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता में सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में नगर निगम की बोर्ड बैठक होगी। कार्यकारिणी से पास 1831.75 करोड़ के बजट पर विचार होगा। उधर, विपक्ष सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर हंगामा कर सकता है। गत 30 मार्च को नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए 1831.75 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई थी। अब सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में बजट पर विचार होगा। वैसे तो बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पर चर्चा करना है। अब बोर्ड बैठक में पार्षदों के बीच चर्चा के बाद इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।उधर, भाजपा के महान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.