नगर निगम की बड़ी पहल अब मोहल्लों में ही मिलेगा इलाज
हजारीबाग, मई 13 -- शहरवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में नगर निगम हजारीबाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में वर्तमान में 10 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का सफल संचालन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके घर के समीप ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। वर्तमान में वार्ड संख्या 24 कुद, वार्ड 30 कोहिनूर गली, वार्ड 22 शिवपुरी, वार्ड 36 पतरातू, वार्ड 1 कोलघटी, वार्ड 4 नवडीहा, वार्ड 5 सारले दिपुगढ़ा वार्ड 33 सिरसी, वार्ड 35 हुरहुरु और वार्ड 10 लाखे में ये केंद्र पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। यहाँ कुशल चिकित्सा कर्मियों द्वारा मरीजों की जांच व उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे को बढ़ाते हुए नगर निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष में 5 नए आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.