फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की प्री-बजट बैठक 19 मार्च को होगी। बैठक में पार्षदों से विकास कार्यों पर सुझाव लिए जाएंगे। मेयर की अध्यक्षता में बजट को जनहितकारी बनाने पर चर्चा होगी। नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर तीन बजे होने वाली इस बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।बैठक में साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि जमीनी स्तर से मिले सुझाव बजट को अधिक व्यावहारिक बनाने में मदद करेंगे।निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.