आगरा, जनवरी 25 -- शहर को स्वच्छ, सुंदर और जन-जागरूक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम के सहयोग से डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज के कला निकेतन विभाग के विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्कृति यूथ फाउंडेशन का सहयोग रहा। इसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नगर के सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जुड़े चित्र बनाए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि ऐसे आयोजनों से शहर की दीवारें जन-जागरूकता का माध्यम बनती हैं। युवाओं की भागीदारी से स्वच्छता और सौंदर्यीकरण अभियानों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों और सहयोगी संस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यों की प्रशंसा की। नगर निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.