हल्द्वानी, जून 20 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। नगर निगम की दुकानों के लिए अब किराएदारों को पांच गुना रकम चुकानी होगी। निगम प्रबंधन ने दुकानों के किराए का निर्धारण कर नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों को अब हर माह 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक ज्यादा किराया जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- पार्किंग की 'जंग' में पिछड़ रहा हल्द्वानी का पारंपरिक बाजारनगर निगम की दुकानों की जानकारी नगर निगम हल्द्वानी ने अपनी जमीनों पर 1250 दुकानों का निर्माण किया है। इन्हें अनुबंध के आधार पर किराए पर व्यापारियों को दिया गया है। प्रथम श्रेणी में भूतल पर बनी दुकान के लिए अभी तक आठ रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह की दर से किराया लिया जाता है। अब किरायेदार को इसके लिए 40 रुपये प्रति वर्ग फीट किराया देना होगा। वहीं चतुर्थ श्रेणी की दुकान के लिए पांच की जगह 2...