नगर निगम की तर्ज पर पंचायत में कार्यरत शिक्षकों को परिवहन भत्ता नहीं
भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों के 242 पंचायतों में कार्यरत सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत की तर्ज पर परिवहन भत्ता देने की मांग की है। नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 10 प्रतिशत, नगर परिषद 7.5 व नगर पंचायत के शिक्षकों को छह प्रतिशत शहरी परिवहन भत्ता दिया जा रहा है। जबकि गांव में कार्यरत शिक्षकों को किसी तरह का परिवहन भत्ता नहीं मिल रहा है।
शिक्षकों की मांग इस संबंध में विभिन्न शिक्षक संघों की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर विचार करने का आग्रह किया गया है।
शहरी परिवहन भत्ता बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को शहरी परिवहन भत्ता दिया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.