नगर निगम की टीम ने कई बड़े प्रतिष्ठानों का किया होल्डिंग री वेरीफिकेशन
हजारीबाग, जून 23 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में होल्डिंग टैक्स का सघन री-वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने शहर के कई बड़े व्यावसायिक परिसरों की जांच की। निगम की टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान के तहत एमआर कॉम्प्लेक्स, आकाशदीप होटल और ग्रैंड पैलेस का भौतिक सत्यापन किया। इसके अलावा, जी-मार्ट, स्टाइल बाजार और विशाल मेगामार्ट जैसे प्रमुख व्यावसायिक संस्थानों में भी होल्डिंग के कागजातों और मौके की स्थिति का मिलान किया गया।निगम यह भी पढ़ें- नगर परिषद में भौतिक सत्यापन और रिअसेसमेंट शुरु के राजस्व इंस्पेक्टरों की टीम के साथ मौके पर मौजूद सहायक नगर आयुक्त अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.