बरेली, मार्च 27 -- वार्ड संख्या 37 नंदौसी के पार्षद अंजुल गंगवार ने नगर निगम की बेशकीमती सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर शिकायत की है। पत्र में लिखा है कि सीबीगंज स्थित गाटा संख्या 325 परसाखेड़ा चौकी के सामने एक कंपनी के लोग नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। बिना किसी अनुमति के यहां से कच्चा रास्ता निकाल लिया और एलपीजी गैस पाइपलाइन तक डाल दी। भूमि पर पक्का रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। पार्षद ने कहा कि निगम की सामान्य बैठक में प्रस्ताव रखने और डाक से शिकायत भेजने के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.