देहरादून, मार्च 2 -- नगर निगम की जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा दे पूर्व भाजपा पार्षद राकेश वाल्मीकि उर्फ तिनका और उसकी पत्नी नीतू वाल्मीकि ने 42.50 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्यमंत्री के दरबार में की गई शिकायत के बाद रायपुर थाना पुलिस रविवार को आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोगीवाला, हरिद्वार रोड निवासी पर्व वालिया ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायत दी। बताया कि पूर्व पार्षद नीतू वाल्मीकि और उनके पति राकेश वाल्मीकि ने उन्हें नगर निगम की एक जमीन दिखाई थी। आरोपियों ने दावा किया कि निगम यह जमीन आवंटित कर रहा है। पार्षद होने का रौब गालिब करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ऊपर तक सेटिंग है और वे यह जमीन उनके नाम करवा देंगे। इसके एवज में आरोपियों ने अलग-अलग समय पर पीड़ित से करीब 70 से 75 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने प्रधानमंत्री के सलाहका...