कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित चालक कूड़ा वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। पनकी रोड निवासी शिब्बू प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह सोमवार सुबह अपने भाई को छोड़ने रावतपुर गए थे। जहां से लौटते वक्त केसा चौराहा के पास तेज रफ्तार कूड़ा वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कूड़ा वाहन पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.