अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। बाजार में दुकानों के नाम पर अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर नगर के दोनों व्यापार मंडलों की भिन्न-भिन्न राय है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्रवाई को सही बताते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही है तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहले बड़े अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर की बाजारों में अतिक्रमण से आम आदमी को ही नहीं यातायात में भी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम के निरीक्षण में बाजार में कई दो के बजाए चार से पांच फीट बाहर तक लगाई हुई मिलीं। इसके अलावा कई दुकानदार अपनी ही दुकानों के आगे किराए में रेहड़ी वाले बैठाए हुए मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.