प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम की कर वसूली पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में कम हुई है। गैर कर राजस्व प्राप्ति से मामूली वृद्धि के चलते नगर निगम की कुल राजस्व वसूली में तीन फीसदी इजाफा हुआ है। कर के मद में वसूली घटने से प्रयागराज नगर निगम प्रदेश में 15वें स्थान पर रहा। शासन की ओर से सोमवार को जारी प्रदेश के सभी नगर निगमों की बीते वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली मे गोरखपुर प्रथम, मथुरा-वृंदावन द्वितीय और वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। प्रयागराज नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 198.3 करोड़ वसूली की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम ने कर के मद में 199.61 करोड़ वसूली की थी। गैर कर के मद में प्रयागराज नगर निगम ने बीते वित्तीय वर्ष में 142.49 करोड़ की राजस्व वसूली की थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 129.91 करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.