नगर निगम की एलसीडी ठीक कर रहे इलेक्ट्रीशियन की करंट से मौत
प्रयागराज, जुलाई 7 -- साउथ मलाका निवासी एक इलेक्ट्रीशियन की मंगलवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे पर एलसीडी ठीक करते समय हुआ। आरोप है कि बिना बिजली विभाग से ब्लॉक लिए कंपनी के ठेकेदार ने उसे खंभे पर चढ़ाया था। साउथ मलाका निवासी 28 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र पप्पू प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन था। दोपहर करीब दो बजे वह सुभाष चौराहे पर नगर निगम की प्रचार एलसीडी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ खुले तार से छू गया। करंट के झटके से राहुल नीचे गिर पड़ा। उसके गिरते ही हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे और राहुल को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर पहुंचे भाई उपदेश ने बताया कि राहुल अविवाहित था। माता-पिता की पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.