नगर निगम की आईटी सहायक ने लगाई सुरक्षा की गुहार
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में आईटी सहायक के तौर पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने नगर आयुक्त से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आईटी सहायक ने नगर प्रबंधक को सौंपे पत्र में नगर निगम के ही निलंबित लेखापाल पर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील सामग्री भेजने का भी आरोप लगाया है। आईटी सहायक ने पत्र में निलंबित लेखापाल पर कुछ दिन पहले मारपीट करने का जिक्र किया है। साथ ही, कहा है कि उसके बाद ही निलंबित लेखापाल द्वारा देर रात में मोबाइल फोन पर अशोभनीय संदेश भेजा जाता है, जिसे सुबह होने से पहले ही डिलिट कर दिया जाता है। इसमें जान मारने की धमकी भी दी जाती है। परिवारवालों के मोबाइल फोन पर भी गलत संदेश भेजते हुए डराया धमकाया जाता है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की होनेवाली अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.