नगर निगम का 'गोपनीय' कंट्रोल रूम, शिकायत के लिए भटक रहे लोग
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। शहर में स्ट्रीट लाइट की शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम लोगों के लिए 'गोपनीय' बना हुआ है। आधे से अधिक लोगों को यह तक नहीं पता कि खराब लाइटों की शिकायत किस नंबर पर की जाए। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जानकारी के अभाव में उन्हें कभी पार्षद तो कभी नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण छोटी-छोटी समस्याएं भी लंबे समय तक बनी रहती हैं। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रेती रोड पर करीब 80 स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं, लेकिन शिकायत दर्ज न होने या सुनवाई न होने के कारण अब तक उन्हें ठीक नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि अगर कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक किया जाए और शिकायत प्रणाली को पारदर्शी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.