लखनऊ, अप्रैल 1 -- नगर निगम का 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' इस बार निर्धारित तिथि पर नहीं होगा। नगर निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि अप्रैल माह के प्रथम शुक्रवार को पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के कारण इस कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। नगर निगम की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित होता है। इसमें नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान प्राप्त करते हैं। माह के प्रथम शुक्रवार यानी 03 अप्रैल को 'गुड फ्राइडे' के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस कारण निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा। नगर आयुक्त के अनुसार अब यह कार्यक्रम 10 अप्रैल को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.