बरेली, मई 2 -- नगर निगम अब अपनी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शहर में फैली निगम की खाली जमीनों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत न केवल कब्जों को हटाया जाएगा, बल्कि इन जमीनों का उपयोग भी योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। शहरभर में ऐसी सभी खुली भूमियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन पर अवैध कब्जे हैं या जिनका उपयोग नहीं हो रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई स्थानों पर दबंगों और स्थानीय लोगों ने निगम की जमीनों पर अवैध निर्माण कर रखा है, जिससे करोड़ों की संपत्ति बेकार पड़ी है। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने अभियान चलाकर करीब 7 करोड़ सरकारी भूमि मुक्त कब्जा कराई नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.