गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिन, एक साथ, एक घंटा स्वच्छता अभियान में नगर निगम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। निगम ने एक घंटे में 15,156 लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया था। 25 सितंबर को आयोजित एक दिन, एक घंटा, एक साथ-स्वच्छता ही सेवा है अभियान सुबह आठ बजे से नौ बजे तक चलाया था। इसमें 15,156 लोगों ने स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया। अभियान में निगम कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं था, बल्कि लोगों में यह संदेश देना था कि स्वच्छता तभी स्थायी परिणाम देती है जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए और सामूहिक प्रयास से शहर को स्वच्छ बना...