गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- गाजियाबाद। शासन स्तर से नगर निगम के किसी एक जोनल कार्यालय को खत्म करने की तैयारी है। इसके लिए शासन ने निगम को पत्र भेजा है। शासन चाहता है कि शहर में केवल चार जोनल कार्यालय ही रहे। ऐसा यदि होता है तो विकास कार्यों के साथ टैक्स वसूली से लेकर कई अन्य कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे। इस समय निगम के पांच जोनल कार्यालय हैं। इनमें कविनगर, सिटी जोन, विजयनगर, मोहननगर और वसुंधरा जोनल कार्यालय हैं। किसी जोन में 15 तो किसी में 20 वार्ड हैं। हर जोन में टैक्स वसूली का कार्य होता है। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जोनल कार्यालय में बनाए जाते हैं। अतिक्रमण हटाने से लेकर अन्य कार्य भी जोन स्तर से होते हैं। पांचों जोन में जोनल प्रभारी तैनात रहते हैं।कोई परेशानी आने पर वार्ड के लोग जोनल कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.