पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम कार्यालय में सवेरे आग लग गई। जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया। अगलगी की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाई गई। सदर अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी मो अबुल बरकत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। कुछ दस्तावेज के अलावा एसी जलने की रिपोर्ट है। मेयर विभा कुमारी ने कहा कि शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया। किसी तरह का कोई विशेष नुकसान नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...