नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक कल
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की 14वीं बैठक शुक्रवार को दोपहर दो बजे नगर निगम के नवनिर्मित भवन स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित होगी। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के लिए नगर आयुक्त अजय जैन ने बैठक में महापौर, उपसभापति एवं कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। बैठक में नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 13वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और 12वीं बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत होगी। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी महापौर की अनुमति से चर्चा की जा सकेगी। नगर आयुक्त अजय जैन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे बैठक में समय से उपस्थित रहें। यह भी पढ़ें- यूपी : पार्टी- फंक्शन से पहले लेनी होगी इजाजत, नियम लागू करने की तैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.