बरेली, जून 26 -- नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में एक बार फिर बरेली ने प्रदेश भर में नई मिसाल कायम की है। मेयर डॉ. उमेश गौतम के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति का चुनाव लगातार नौवीं बार निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही समय बाद सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। गुरुवार को नगर निगम सभागार में मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों के लिए भाजपा की ओर से पांच और समाजवादी पार्टी की ओर से एक पार्षद ने नामांकन किया। निर्धारित पदों के बराबर नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित सदस्यों में भाजपा के महेश राजपूत, सरिता रानी, बबली पटेल, अरब सिंह यादव, अजय रत्नाकर भाजपा...