वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी की सोमवार को बैठक होगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय के सभागार में बैठक होगी। इसमें सीवर, पेयजल, सफाई, कुत्तों के बंध्याकर की प्रगति एवं बंदरों को पकड़ने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...