गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष बनकर तैयार हो गया है। महापौर 20 फरवरी को कार्यकारिणी कक्ष का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद निगम की बैठक कराई जाएगी। दरअसल, निगम कार्यकारिणी कक्ष में पिछले साल आग लग गई थी। इस कारण फर्नीचर और एसी में आग लग गई। फर्नीचर जलकर राख हो गया था। निगम कार्यकारिणी कक्ष की मरम्मत करा रहा है। कार्यकारिणी कक्ष तैयार हो गया है। महापौर सुनीता दयाल 20 फरवरी को कक्ष का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद बोर्ड बैठक कराने की तैयारी शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...