नगर निगम कर्मी पर हमला, पुलिस को पत्र लिखा
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। नगर निगम जोन पांच के आउटसोर्सिंग चालक रमेश यादव को पनकी वार्ड 53 क्षेत्र के निवासी विष्णु शंकर तिवारी एवं अन्य ने एक जून-2026 को विभागीय कार्य करते समय हमला कर लाठी डंडों से पीटा था। पनकी थाने में इसकी शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर यूनियन पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से समस्या बताई। नगर आयुक्त ने उप पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कानपुर कमिश्नरेट को पत्र लिख प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.